- होम >>
Bihar Food Alert: बिहार में बाढ़ से तबाही... 5 लोग डूबे, कई तटबंध टूटने से हड़कंप; लाखों की आबादी प्रभावित
- न्यूज़
- Monday | 30th September, 2024
सीतामढ़ी शहर तक पहुंचा पानी बगहा शहर में पानी घुस गया है, वहीं सीतामढ़ी शहर तक पानी पहुंच गया है।
सीतामढ़ी के बेलसंड प्रखंड के मधकौल में बागमती का तटबंध 80 फीट में टूट गया है।
इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है।
बेलसंड में बागमती का बायां तटबंध रात करीब साढ़े आठ बजे टूट गया।
यहां सुबह से ही रिसाव हो रहा था। इसी जिले में बागमती का दाहिना तटबंध बलुआ पंचायत के खरौउवा गांव के समीप रात नौ बजे टूट गया।
बागमती परियोजना के सहायक अभियंता का कहना है कि 12 साल बाद इतना पानी बागमती में आया है। पश्चिम चंपारण के बगहा-एक प्रखंड में रजवटिया-रतवल बांध गंडक के पानी के दबाव में खैरटवा गांव के पास टूट गया।
इससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।