Bihar Government Jobs: इस विभाग में दीपावली तक 13 हजार पदों पर होगी बहाली, नीतीश के मंत्री ने दिए निर्देश

बचे हुए पदों पर दिसंबर में होगी नियुक्ति मंत्री पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता को बेहतर और गुणात्मक एवं विशिष्ट चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है।

इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यालय स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर तक ज्यादातर रिक्त पदों पर अक्टूबर 2024 तक नियुक्ति कर दी जाए।

जो पद बचे रह जाएंगे उन पदों पर दिसंबर तक नियुक्ति की जाए। इन पदों पर होगी भर्ती जिन रिक्त पदों पर बहाली होनी है उनमें आयुष डॉक्टर के 2724, सीएचओ 4500 पद, मेडिकल अफसर के 757, ऑप्थेलमिक सहायक 220, स्टाफ नर्स 25 सौ, एएनएम 1229, लैब टेक्नीशियन 982, लाजिस्टिक मैनेजर 38, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक 97, ब्लाक एकाउटेंट 38, प्रखंड अनुश्रवण सहायक 128 और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक 54 पद हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा-जदयू को हुआ नुकसान मालूम हो कि अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव हैं।

इसके पहले जितनी नौकरियां दी जा सकें, वह सत्‍तारूढ़ गठबंधन के लिए लाभकारी साबि‍त हो सकती हैं।

वहीं, इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा और जदयू को कई सीटों और मतदात प्रतिशत में गिरावट जैसा नुकसान उठाना पड़ा है।

ऐसे में साफ है कि एनडीए विधानसभा चुनाव में रोजगार के मुद्दे पर नुकसान नहीं उठाना चाहेगा। यह भी पढ़ें -  Bihar Politics: फंस गए नीतीश कुमार के नए नवेले सांसद, अगर 10 दिनों के अंदर माफी नहीं मांगी तो... Bihar Politics: पहले लालू यादव से मुलाकात, फिर बीमा भारती ने दे दिया बड़ा बयान; सियासी अटकलें तेज ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।