- होम >>
Bihar Heat Wave : बिहार में गर्मी हुई जानलेवा, अब तक 65 ने गंवाई जान; इस जिले में सबसे ज्यादा मौत
- न्यूज़
- Friday | 31st May, 2024
औरंगाबाद में 2019 में लू के कारण हुई थी सौ से अधिक मौत औरंगाबाद में 2019 की घटना की पुनरावृत्ति होती दिख रही है, उस वर्ष जून में लू की चपेट में आने से सौ से अधिक मौत हुई थी।
यहां एक दिन में दस मौत हो गई, वहीं सौ से अधिक विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
प्रभावित जिलों में रात में भी गर्म हवा चल रही है। आरा व रोहतास में चिकित्सकों ने प्रचंड गर्मी व लू के कुप्रभाव से मतदान कर्मियों की मौत की पुष्टि की है।
अन्य जिलों में प्रशासन व चिकित्सक बचाव की मुद्रा में हैं।
जहानाबाद प्रशासन ने लू से मौत को अफवाह बता कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वहीं अन्य जिला प्रशासन पोस्टमार्टम के बाद कारण स्पष्ट होने की बात कही है। अन्य जिलों के चिकित्सक मरीजों में लू व भीषण गर्मी का प्रभाव मान रहे हैं, परंतु इसे मौत का कारण बताने से कतरा रहे हैं।
भोजपुर में आइएनडीआइए की चुनावी सभा में लू लगने से तबीयत बिगड़ने के बाद जिला पुलिस बल के एक जवान को पटना रेफर कर दिया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।