- होम >>
Bihar Heavy Rain Alert: सावधान! बिहार के इन 5 जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Thursday | 11th July, 2024
राज्य में उमस भरी गर्मी का प्रभाव राज्य के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने से नमी में वृद्धि से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।
पटना (संपतचक) में 23.4 मिमी, किशनगंज (तैबपुर) में सर्वाधिक वर्षा 84.2 मिमी दर्ज हुई। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के कारण उमस की स्थिति बनी रही। पटना समेत 21 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 37.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा अररिया के जोकिहाट में 78.4 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 72.6 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 70.2 मिमी, किशनगंज में 68.0 मिमी, अररिया में 58.0 मिमी, बक्सर के सिमरी में 37.8 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 34.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के बोचहा में 30.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, गोपालगंज के भोरे में 27.8 मिमी, औरंगाबाद में 25.8 मिमी, पटना के संपत्तचक में 23.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। ये भी पढ़ें- Bihar Flood News: कोसी तटबंध के अंदर गांवों में बाढ़ के हालात, गोपालगंज के कई इलाके पानी से घिरे; लोगों में फैली दहशत ये भी पढ़ें- Bihar Lightning: बिहार में वज्रपात से आम चुन रही बच्ची समेत 16 की मौत, कई लोग पहुंचे अस्पताल ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।