- होम >>
Bihar Heavy Rain: पटना सहित बिहार के कई इलाकों में झमाझम बारिश, इन जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी वर्षा का अलर्ट
- न्यूज़
- Friday | 28th June, 2024
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Rain Alert) पटना के अनुसार, शुक्रवार को पटना (Patna Weather) सहित प्रदेश के सभी भागों में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
जबकि, पूर्वी व पश्चिम चंपारण (Heavy Rain Alert in East and West Champaran) में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को राजधानी (Patna Weather) का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि, 41.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद (Aurangabad Weather) में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पटना से होकर आगे की ओर बढ़ रही है। दो से तीन दिनों के दौरान मानसून का प्रसार प्रदेश के सभी जिलों के साथ झारखंड की ओर बढ़ेगा।
इसके प्रभाव से प्रदेश के सभी स्थानों पर छिटपुट व हल्की बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई।
पश्विम चंपारण के रामनगर में सर्वाधिक बारिश 108.2 मिमी दर्ज की गई।
जून में बारिश की स्थिति सामान्य से 58 फीसद कम है। इन जगहों पर दर्ज की गई बारिश बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।