Bihar Illegal Sand Mining: अवैध बालू खनन के परिवहन में अब निशाने पर होंगे लाइनर और पासर, पूरा प्‍लान तैयार

ACS की अध्‍यक्षता में हुई बैठक   खान एवं भू-तत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध खनन, दूसरे राज्यों से अवैध तरीके से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू-पत्थर लदे वाहनों की वजह से होने वाली राजस्व क्षति और प्रदेश में बालू के अवैध कारोबार से निपटने समेत अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बालू के अवैध परिवहन वाले गिरोह के जाल को प्राथमिकता के आधार पर ध्वस्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि बालू का अवैध धंधा करने वाले तत्वों के लाइनर और पासर गैंग के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर इन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही इनके द्वारा निरीक्षण पदाधिकारियों पर होने वाले हमलों को भी नाकाम किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिलों में एसपी की मदद लेकर स्थानीय जिला पुलिस बल के सहयोग से विशेष छापामार दस्ता बनाकर लाइनर और पासर गैंग के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही दूसरे राज्यों से अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले खनिज लदे वाहनों की औचक जांच कर उनसे जुर्माना वसूली के भी उन्होंने निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने का आदेश जारी किया है। यह भी पढ़ें - Bihar News: नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, किशनगंज में बढ़ेगा महानंदा का लेवल; प‍ढ़‍िए ताजा अपडेट Bihar Politics: नीतीश कुमार के बाद कौन? पूर्व IAS मनीष वर्मा की एंट्री से JDU में बढ़ी हलचल, ये है आगे की रणनीति ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।