- होम >>
Bihar Jamin Card: सर्वे के बाद राशन कार्ड की तरह मिलेगा जमीन कार्ड, बस कुछ बातों का रखना होगा खास ध्यान
- न्यूज़
- Thursday | 22nd August, 2024
अगर किसी ने अवैध कब्जा कर रखा है तो भी चिंता की जरूरत नहीं है।
जिनके नाम पर जमीन खतियान में है और उनकी मृत्यु हो चुकी है तो उनके मृत्यु प्रमाणपत्र या उससे जुड़ा कोई दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
रजिस्ट्री के कागजात, जमाबंदी की रसीद, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज, खतियान की नकल, जमीन पुश्तैनी है तो जिनके नाम से जमीन है और वे जीवित नहीं हैं तो उनका मृत्यु प्रमाणपत्र, कोर्ट का आदेश है तो उसकी कापी, आवेदक का मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड की कापी देने होंगे। रैयत को दिए जाएंगे तीन अवसर सर्वे के दौरान रैयत को अपना पक्ष रखने के लिए तीन अवसर दिए जाएंगे।
अगर किसी के पास पूरे कागजात नहीं हैं तो भी वे स्वघोषणा तैयार करें।
जब पूरे कागजात हो जाएं तो उन्हें शिविर या अमीन के पास दे दें।
इसके बाद भी यदि कोई रैयत चूक जाते हैं और उनके पक्ष में कोई प्रकाशन नहीं होता है तो प्रकाशित ड्राफ्ट के आधार पर अपील का मौका मिलेगा। सुनवाई के दौरान दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
यह प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी अपनाई जा सकती है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।