Bihar Land Passbook: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब बैंक की तरह जमीन की भी मिलेगी पासबुक

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से नागरिकों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सुविधाओं को एकीकृत करने और प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने के उद्देश्य से यह प्रणाली बनाई जा रही है। इसके लागू होने के बाद भूमि विवाद के मामले लगभग न के बराबर होंगे।

डाटा को एकीकृत करने में यह प्रणाली कारगर साबित होगी।

इससे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अलग-अलग पोर्टल के बीच समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। भू अभिलेख प्रबंधन प्रणाली से होंगे कई तरह के लाभ विभाग एवं आमजन के बीच पारदर्शिता भूमि अभिलेखों व मानचित्रों का शुद्धता के साथ वास्तविक समय में अद्यतीकरण भू धारकों के लिए भूमि पासबुक की उपलब्धता चालू खतियान, जमाबंदी पंजी और संबंधित अभिलेखों का वर्तमान स्थिति के अनुसार ऑटोमेटिक अद्यतीकरण ऑनलाइन भू लगान भुगतान एवं दखल-कब्जा प्रमाणपत्र की सुविधा अधिकार अभिलेख, चालू खतियान, खेसरा पंजी, दाखिल-खारिज पंजी एवं शुद्धि पत्र-आदेश को देखने और डाउनलोड करने की सुविधा वास्तविक समय आधारित मानचित्र की सहायता से योजना एवं अनुश्रवण की प्रक्रिया का सरलीकरण आधार सिडिंग की सुविधा भू अर्जन की प्रक्रिया का सरलीकरण ऑनलाइन भू मापी की सुविधा ऑनलाइन गैर कृषि कार्य के लिए समपरिवर्तन की सुविधा भविष्य में भू सर्वेक्षण की आवश्यकता नहीं ये भी पढ़ें- Bihar Land News: जमीन के रिकॉर्ड और सर्वे को लेकर बिहार सरकार एक्टिव, विजय सिन्हा ने दे दिया ये आदेश ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: अपने पास सत्ता, फिर भी नाराज हैं CM नीतीश कुमार; IAS अफसर के आगे जोड़ लिए हाथ ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।