- होम >>
Bihar Land Survey: बिहार में भू-नक्शा पाने के लिए जद्दोजहद, ऑनलाइन सेवा ठप; काउंटर पर अफरातफरी का माहौल
- न्यूज़
- Tuesday | 10th September, 2024
उप निदेशक ने कहा कि किसान डाटा सेंटर पर जितने लोगों की रसीद कट जाती है उन्हें देर शाम तक नक्शा उपलब्ध करा दिया जाता है।
सोमवार को लगभग नौ सौ उपभोक्ताओं को रात सात बजे तक भू नक्शा उपलब्ध कराया गया। 150 रुपये का नक्शा 300 में उपलब्ध करा रहे दलाल भू सर्वेक्षण कार्यालय परिसर में तथा गेट के समीप सक्रिय दलाल उमड़ी भीड़ का लाभ उठा रहे हैं।
एक दलाल ने बातचीत में बताया कि काउंटर से एक नक्शा 150 रुपए में मिलता है।
सुबह आठ बजे आइए और तीन सौ रुपए दीजिए तो बिना किसी परेशानी के भू नक्शा आपके हाथ में होगा। वहीं, उपभोक्ता सुरेश यादव, कृष्णा राय, सोनू व अन्य ने बताया कि 150 रुपए में आनलाइन नक्शा बुक कर एक साथ पांच नक्शा 285 रुपए के डाक खर्च से घर बैठे मंगाना आसान था।
यह सुविधा जल्द शुरू होनी चाहिए। जिलों में नक्शा प्रिंट करने की व्यवस्था समाप्त कार्यालय के कर्मी ने बताया कि बिहार के लगभग सभी जिलों में भू नक्शा प्रिंट करने की व्यवस्था शुरू की गई थी।
पांच सालों के अंदर ही सारण सदर, मोतिहारी, शिवहर, पटना को छोड़ कर अन्य जगहों का प्रिंटर खराब होने से यह व्यवस्था लगभग समाप्त हो गई है। वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, छपरा, पटना, गया के भू स्वामी अधिक संख्या में बिहार सर्वेक्षण कार्यालय नक्शा पाने के लिए पहुंच रहे हैं। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।