Bihar Lightning Death Toll: बिहार में वज्रपात से 22 लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक झुलसे; CM ने जताया शोक

पटना के बाढ़ के दरवे के पप्पू कुमार, बाघाचक की फुलवा देवी एवं धनरूआ व फुलवारीशरीफ में एक-एक की वज्रपात से मौत हो गई।

गया के गुरुआ थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में बिरेन्द्र यादव की पत्नी 48 वर्षीय फूलकुमारी देवी की मौत हो गई।

बेगूसराय के बखरी प्रखंड की परिहारा पंचायत में संयुक्त रजक के 45 वर्षीय पुत्र घनश्याम रजक की मौत हो गई। गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चिउटाहा गांव निवासी कमल रावत का 13 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की मौत हो गई।

गोपालगंज के ही दिघवा गांव में खेत में रोपनी कर रहे तैयब हुसैन व उनकी भतीजी रुकसाना खातून झुलस गए।

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बेरूआर गांव में 32 वर्षीय किसान भोला साह की मौत हो गई।

कैमूर में गत चार दिनों में वज्रपात से यह दसवीं मौत थी। मछली पकड़ते समय वज्रपात से मौत समस्तीपुर के मोहनपुर थाने के रसलपुर गांव में जगदीश सहनी का पुत्र अमरजीत सहनी (20) की वज्रपात से मौत हो गई।

वह अपनी छोटी नौका में गंगा में मछली मार रहा था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।