- होम >>
Bihar Lightning: बिहार में वज्रपात से आम चुन रही बच्ची समेत 16 की मौत, कई लोग पहुंचे अस्पताल
- न्यूज़
- Wednesday | 10th July, 2024
जिले के निखती कला गांव में धान की रोपनी कर रहे बंगाल के खानपुर मालदा थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा निवासी इस्ताब अली के 28 वर्षीय पुत्र अनुकूल भी वज्रपात की चपेट में आ गए।
वह साथियों संग बंगाल से रोपनी करने आए थे।
पटना जिले में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वज्रपात के बाद अचेत हो गए लोग वहीं, तीन लोग अचेत हो गए।
इनमें अपनी ननिहाल नौबतपुर प्रखंड के गोपालपुर गांव में रह रहे परसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर ढिबरा निवासी राजू विश्वकर्मा के 17 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार उर्फ भोला शामिल हैं। मसौढ़ी थाना के भदौरा टोला मलकाना निवासी कपिलदेव प्रसाद यादव की पत्नी सकली देवी (55) और थाना के नोनियारीचक के स्वर्गीय युगल प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार (46) की मौत हो गई।
तीन लोग अचेत हो गए। नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के खंधा में बकरी चरा रहे गोविंदपुर निवासी 56 वर्षीय अर्जुन प्रसाद तथा शेखरा बिगहा गांव में मवेशी चरा रही रामचंद्र चौहान की पत्नी हरखी देवी वज्रपात के चपेट में आ गई। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में 62 वर्षीय अमरनाथ सिंह व मोहनिया के कुर्रा गांव निवासी 45 वर्षीय राजमिस्त्री दयाशंकर राम की मौत हो गई।
दोनों वर्षा के दौरान झोपड़ी में छिप गए थे, फिर भी वज्रपात की चपेट में आ गए। भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के रामकरही गांव में भैंस चरा रहे किसान 63 वर्षीय धरीक्षण यादव की मौत हो गई।
रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के संझौली मठ गांव के बधार में विनोद प्रजापति के पुत्र 25 वर्षीय सोहराई कुमार की मौत हो गई। सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से निजी स्कूल की शिक्षिका हर्षपुरा गांव निवासी सुरेश शर्मा की 22 वर्षीय पुत्री रश्मि कुमारी की मौत हो गई। वहीं, मुंगेर के असरगंज प्रखंड में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई, जबकि बांका में अलग-अगल स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई और चार अन्य घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Bihar Lightning: बिहार में बारिश के बाद वज्रपात का कहर, तीन जिलों में 8 लोगों ने गंवाई जान; आठ झुलसे बिहार में मानसून की पहली बारिश का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बच्ची सहित 5 लोगों की मौत ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।