- होम >>
Bihar Monsoon 2024: बस कुछ दिन और... मानसून को लेकर आ गया ताजा अपडेट, चेहरे पर मुस्कान लाएगी ये खबर
- न्यूज़
- Thursday | 13th June, 2024
इन जिलों में मौसम का हाल उत्तरी भागों के सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार में छिटपुट वर्षा होने से पटना समेत दक्षिणी भागों की तुलना में तापमान में अंतर बना है।
साथ ही इन जिलों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त पुरवा हवा के कारण मौसम अनुकूल बना हुआ है। वहीं, पटना समेत दक्षिणी भागों में इसका विपरीत है।
यहां पर राजस्थान से आने वाली गर्म पछुआ हवा के कारण बादलों के संग वर्षा का अभाव बनने से मौसम अनुकूल नहीं है। प्री-मानसून पर मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि बीते पांच वर्षों की बात करें प्री-मानसून के दौरान वर्षा की गतिविधियां बने होने के कारण तापमान में भी अंतर पड़ा है।
वहीं, दूसरी ओर पेड़-पौधे में आ रही कमी, घरों में लगने वाले एसी में वृद्धि भी तापमान को बढ़ाने सहायक होता है।
वहीं, समय से मानसून प्रदेश में आने पर स्वभाविक रूप से तापमान में गिरावट आती है। 2019 में 13 जून को पटना का अधिकतम तापमान जहां 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं 2020 में 34.2 डिग्री, 2021 में 31.2 डिग्री, 2022 में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इस दौरान पटना सहित प्रदेश में मानसून अपने निर्धारित समय से आ गया था।
इस कारण मानसून की वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। बस आने वाला है मानसून... वहीं, 2019 में मानसून अपने निर्धारित समय से 10 दिनों बाद 22 जून को प्रदेश में किया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।