- होम >>
Bihar Monsoon Forecast: बिहार में कब आएगा मानसून? इस बार सामान्य से अधिक होगी वर्षा; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
- न्यूज़
- Sunday | 25th May, 2025
अगर मानसून समय से पहले आ जाए लेकिन उसकी गति अच्छी बनी रहे तो पूरे देश में सामान्य या उससे अधिक वर्षा हो सकती है लेकिन अगर मानसून जल्दी आकर धीरे पड़ जाए या कमजोर हो जाए तो कुल मिलाकर कम वर्षा की संभावना बनती है। कभी-कभी मानसून देर से आता है लेकिन लंबे समय तक टिकता है और अच्छी वर्षा होती है।
मौसम विज्ञानी के अनुसार भारत में इस बार मानसून जल्दी पहुंचने की मुख्य वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बढ़ी हुई नमी है।समुद्र का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा इससे मानसूनी हवाएं तेजी से सक्रिय हुई।
पश्चिमी हवाओं और चक्रवातों की हलचल ने भी मानसून को आगे बढ़ने में मदद की है। बीते वर्ष देर से प्रदेश में आया था मानसूनमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते वर्ष प्रदेश में मानसून पांच दिनों की देरी से 20 जून को आया था।
इस दौरान सामान्य से 20 फीसद कम वर्षा हुई थी। वहीं 2023 में मानसून समय से एक दिन पहले 12 जून को प्रवेश कर गया था।
इसके बाद भी सामान्य से 23 फीसद कम वर्षा हुई थी।
2020 से 2022 के बीच बिहार में मानसून 13 जून को प्रवेश किया था।बिहार में मानसून सीजन के दौरान सामान्य वर्षा 1272.5 मिमी है।
2021 के बाद से बिहार में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा नहीं हुई है।इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि समय से पहले मानसून आता है तो अच्छी वर्षा के संकेत हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।