- होम >>
Bihar Monsoon Rain: बिहार के इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, अगले 48 घंटे में आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश
- न्यूज़
- Saturday | 22nd June, 2024
शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य जिलों में (Bihar Monsoon Update) मेघ गर्जन, वज्रपात एवं तेज हवा 30-40 किमी प्रतिघंटा से चलने की संभावना है।
वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा होते रहेगी।
शुक्रवार को सहरसा, पूर्णिया, मधुबनी के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई।
सहरसा के सतार कटैया में सर्वाधिक वर्षा 130.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।
यहां का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भोजपुर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही और सूर्य के तेवर नर्म पड़ने से लाेगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिली है। इन शहरों में दर्ज हुई वर्षा सहरसा के सौरबाजार में 71.4 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 68.4 मिमी, सहरसार के सोनबरसा में 68.2 मिमी, मधेपुरा के उदयी किशनगंज में 62.6 मिमी, मधुबनी के घोघरडिहिया में 56.2 मिमी, वर्षा दर्ज की गई। वहीं, समस्तीपुर के हसनपुर में 50.4 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 50.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 48.6 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 45.6 मिमी, मधेपुरा के मुरलीगंज में 45.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहा। प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान पटना 37.0 28.2 गया 38.1 27.4 भागलपुर 34.4 28.0 पूर्णिया 33.0 25.5 यह भी पढ़ें: लालू यादव ने खेला बड़ा दांव मीसा भारती नहीं, इस कद्दावर नेता को बनाया संसदीय दल का नेता नीतीश राज में महेश्वर हजारी की वैल्यू घटी JDU ने एक मंत्री को छोड़ सभी का स्लॉट सेट किया ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।