- होम >>
Bihar New Highway: बिहार में बनेंगे 204 KM लंबे 4 नए स्टेट हाईवे, 2000 करोड़ होंगे खर्च; सरकार ने दी मंजूरी
- न्यूज़
- Tuesday | 10th September, 2024
कृषि विपणन निदेशालय बनेगा कृषि विभाग के अधीन कृषि विपणन निदेशालय का गठन किया जाएगा।
यह नया निदेशालय होगा।
इसका उद्देश्य चतुर्थ कृषि रोड मैप 2023-28 के अंतर्गत राज्य के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करने, किसानों को कृषि उत्पाद के भंडारण, विपणन, मूल्य संवद्र्धन, निर्यात संवद्र्धन, ग्रामीण हाटों का विकास होगा।
बेगूसराय, कटिहार में बनेगा 560 बेड वाला अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल मंत्रिमंडल ने कटिहार और बेगूसराय में 560-560 बेड वालs अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों के निर्माण को मंजूरी दी है।
कटिहार में वक्फ की भूमि पर 560 बेड के आवासीय विद्यालय पर 57.18 करोड़ खर्च होंगे, जबकि बेगूसराय में इतनी ही क्षमता के आवासीय विद्यालय पर 50.61 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पाइप जलापूर्ति के लिए राशि स्वीकृत मंत्रिमंडल ने मुंगेर जिला के अत्यधिक फ्लोराईड प्रभावित खैरा व अन्य टोलों में सहती जल की पाइप से आपूर्ति के लिए 40.82 करोड़ की योजना स्वीकृत की है।
इसी प्रकार मनेर में अत्यधिक आर्सेनिक प्रभावित 25 गांवों में पाइप जलापूर्ति योजना के लिए 1.13 अरब रुपये की योजना स्वीकृत की है। नीतीश कैबिनेट के अन्य निर्णय दरभंगा एम्स के लिए 37.31 एकड़ जमीन भारत सरकार को मुफ्त में दी जाएगी।
विधानमंडल सचेतक को उप मंत्री के बदले राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने के लिए विधान मंडल नेता विरोधी दल, संसदीय सचिव, सचेतक और सदन नेता वेतन एवं भत्ते नियमावली 2006 में संशोधन का प्रस्ताव स्वीकृत।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।