- होम >>
Bihar News: आज PMCH, AIIMS सहित मेडिकल कॉलेजों में बाधित रहेगी OPD सेवा, डॉक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल का किया एलान
- न्यूज़
- Tuesday | 13th August, 2024
आज बाधित रहेंगी ओपीडी सेवा मंगलवार को पीएमसीएच, एम्स समेत कई मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी सेवा बाधित रहेगी।
घटना के विरोध में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफआरओडीए) ने सभी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार का आह्वान किया था। पीएमसीएच के जूनियर रेजिडेंट डॉ. कृष्णा, एम्स पटना के डॉ. दिगबंर व एनएमसीएच के डॉ. अंकेश राज ने बताया कि मंगलवार को पूर्णत: या आंशिक रूप से ओपीडी सेवा को बंद कराया जाएगा। एसकेएमसीएच में भी ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद उधर, सोमवार को मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भी ओपीडी सेवा बंद रही।
उपचार नहीं होने से मरीज इधर-उधर भटकते रहे।
इमरजेंसी में भीड़ रही। डीएमसीएच में डॉक्टरों का विरोध वहीं, दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (डीएमसीएच) में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने सुबह करीब 11.30 बजे से ओपीडी की सेवा ठप कर दी।
तब 1400 लोगों ने पर्ची कटा ली थी। इनमें नौ मरीज चिकित्सक से परामर्श ले चुके थे।
पर्ची कटा चुके पांच सौ मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
बिना पर्ची कटाए करीब एक हजार मरीजों को भी निराशा हाथ लगी। भासा ने की दोषियों को फांसी देने की मांग पटना बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के महासचिव डॉ. रणजीत कुमार, अध्यक्ष डॉ. महेश प्रसाद सिंह, प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार आदि ने पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर फास्टट्रैक सुनवाई करा दोषियों को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को आत्महत्या साबित करने के प्रयास से डॉक्टरों में आक्रोश है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।