Bihar News: एक्शन में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सरकारी अस्पतालों में अब 24 घंटे मिलेंगी ऐसी 300 दवाएं

सिविल सर्जनों को निर्देश अलर्ट रहें मंत्री ने दवाओं की समीक्षा करते हुए कहा दवाओं की आवश्यक सूची में तीन सौ से अधिक दवाएं शामिल हैं।

अस्पतालों में नियमों का पालन करते हुए सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

दवाओं की उपलब्धता और वितरण की रियल टाइम मॉनीटरिंग के निर्देश भी उन्होंने दिए। सिविल सर्जनों से कहा गया कि प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है।

ऐसे हालात में सिविल सर्जन अलर्ट मोड में रहे।

मंत्री ने एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम बीमारी पर नियंत्रण के लिए कर प्रकार की तैयारी रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को जानकारी दी कि 2001-03 में मातृ-शिशु मृत्युदर 301 थी जो 2020 में घटकर 32 हो गई है। संस्थागत प्रसव में सुस्त जिलों को चेतावनी मंत्री ने संस्थागत प्रसव की समीक्षा में पाया कई जिले ऐसे भी है उनकी उपलब्धि 40 प्रतिशत से कम हैं।

वे जिले हैं रोहतास, सिवान, पटना और बक्सर।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।