- होम >>
Bihar News: छह शहरों में चलेंगी 400 ई-बसें और ई-रिक्शा, ऑटो के लिए बनेंगे स्टैंड; जेपी गंगा पथ विस्तार पर भी आया अपडेट
- न्यूज़
- Saturday | 13th July, 2024
नीति लागू होने से ई-रिक्शा और आटो से होने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी साथ ही प्रदूषण में कमी आएगी।
यात्रियों को सुरक्षित सड़क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
इसके अलावा नीति के तहत आटो, ई-रिक्शा के लिए पार्किंग स्थल, ठहराव स्थल का निर्धारण भी होगा। सेप्टिक टैंक सफाई में मृत्यु तो 30 का लाख का मुआवजा मंत्रिमंडल ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद मैनुअल सीवर जिसमें मैनहोल, सेप्टिक टैंक आते हैं उनकी सफाई के दौरान होने वाली मृत्यु की स्थिति में सफाईकर्मी के स्वजन को 30 लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रस्ताव पारित किया है।
कर्मी के सेप्टिक टैंक या मैनहोल साफ करते हुए स्थायी विकलांग होने पर 20 लाख और विकलांग होने पर 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
इसके अलावा पीड़ित के आश्रित का सरकारी विद्यालय में नामांकन,कौशल प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रम में उसका नामांकन और सरकारी छात्रवृत्ति भी देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।
बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और जेपी गंगा पथ के विस्तार में होगा रेलवे की जमीन का उपयोग पटना। राज्य मंत्रिमंडल ने बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और जेपी गंगा पथ के विस्तार के लिए एक ओर जहां हार्डिंग पार्क की राज्य की जमीन रेलवे को देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।