- होम >>
Bihar News: नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, किशनगंज में बढ़ेगा महानंदा का लेवल; पढ़िए ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Tuesday | 9th July, 2024
पूर्णिया-कटिहार में जलस्तर गिरने का अनुमान बुधवार को पूर्णिया जिला के ढ़ेंगराघाट और कटिहार के झावा में महानंदा के जलस्तर में कमी का पूर्वाकलन है।केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिला के रेवाघाट में गंडक का जलस्तर मंगलवार की सुबह खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर नीचे थे। उसमें बुधवार को 27 सेंटीमीटर वृद्धि की संभावना है।
गोपालगंज जिला के डुमरियाघाट में गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से 116 सेंटीमीटर ऊपर था, जो बुधवार तक 18 सेंटीमीटर कम हो सकता है। अररिया में परमान नदी का जलस्तर बढ़ सकता है अररिया में परमान नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 43 सेमी ऊपर था, जिसमें बुधवार तक 22 सेमी की वृद्धि हो सकती है।
घाघरा नदी का जलस्तर सिवान के दरौली में खतरे के निशान से 102 सेंटीमीटर नीचे था।
उसमें बुधवार को 50 सेंटीमीटर वृद्धि हो सकती है। मुजफ्फरपुर जिला के बेनीबाद में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर ऊपर था, जिसमें बुधवार को 49 सेंटीमीटर की कमी होने की संभावना है। यह भी पढ़ें - Bihar Flood: बाढ़ की चपेट में बिहार के 15 जिले, आफत में लोगों की जान; आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Bihar Politics: नीतीश कुमार के बाद कौन? पूर्व IAS मनीष वर्मा की एंट्री से JDU में बढ़ी हलचल, ये है आगे की रणनीति ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।