- होम >>
Bihar News: बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत, CM नीतीश कुमार ने 4 लाख रुपये के मुआवजे का किया एलान
- न्यूज़
- Monday | 8th July, 2024
सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से यह अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें।
खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। मृतकों की पहचान कैमूर जिले के मृतकों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर खुर्द निवासी 30 वर्षीय रामनिवास बिंद, नुआंव थाना के अवंती गांव के सागरपर टोला निवासी 45 वर्षीय सुग्रीव पाल व हरहिरपुर डेरा के 53 वर्षीय शिवजी बिंद, रामगढ़ थाना के सिझुआं की 14 वर्षीय सीतामुनि, बेलांव थाना के सोनांव के 16 वर्षीय आशीष कुमार शामिल हैं। वहीं, औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के कजपा गांव में खेलने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बुटानी पासवान के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की मौत हो गई। रोहतास की चेनारी नगर पंचायत के वार्ड नौ, सितौड़ा मोड़ के समीप 35 वर्षीय भगवान प्रजापति, सेमरा ओपी के खरवथ गांव में नोखा थाना के हसनाडीह निवासी राममूरत राम की पत्नी 35 वर्षीया कुंती देवी और करगहर प्रखंड के खोणेयां गांव के बधार में ललन यादव की 55 वर्षीया पत्नी झूनी देवी वज्रपात की चपेट में आ गईं। यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: पटना सहित 8 जिलों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पश्चिम चंपारण में काम करने गए 60 लोग बाढ़ में फंसे नेपाल सहित बिहार में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफनाने लगी है।
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के करीब 60 लोग गंडक में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण पूरी रात दियारा में फंसे रहे।
सभी शनिवार सुबह वहां काम करने गए थे।
लोगों ने किसी तरह रात गुजारी। रविवार को सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने 40 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
शेष 20 मजदूर सुरक्षित जगह पर हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।