- होम >>
Bihar News: राज्य के सात विश्वविद्यालयों में नए कुलसचिवों की नियुक्ति, राजभवन सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
- न्यूज़
- Monday | 24th June, 2024
बिपिन कुमार मगध विवि के कुलसचिव बने अधिसूचना के मुताबिक, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलसचिव पद पर डा. बिपिन कुमार की नियुक्ति की गई है।
ये वर्तमान में मोकामा के आरआरएस कालेज में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर हैं।
नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर डा. समीर कुमार शर्मा की नियुक्ति की गई है।
ये वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलसचिव के रूप में प्रो. नारायण दास की नियुक्ति की गई है।
ये वर्तमान में वैशाली जिले के एमएसएम समता कालेज जन्दाहा में प्रोफेसर हैं।
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है।
ये वर्तमान में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।