- होम >>
Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा में 4 जिलों से पकड़े गए 20 सॉल्वर व परीक्षार्थी, मुन्ना भाई बनकर आए थे पेपर देने
- न्यूज़
- Sunday | 11th August, 2024
अरवल से आठ गिफ्तार अरवल में पुलिस ने सॉल्वर गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक औरंगाबाद और नालंदा जिले के हैं।
एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि बालिका हाई स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ संदिग्धों पर पुलिस की नजर पड़ी। जैसे ही पुलिस उनके निकट पहुंची, सभी भागने लगे।
सभी को खदेड़कर पकड़ा गया।
तलाशी में युवकों के पास से वाकी टाकी, ब्लूट्रूथ, इयरबड्स आदि सामग्रियां बरामद की गईं। सारण जिले से तीन सॉल्वर धराए वहीं सारण जिले में पुलिस ने नगरा व मढ़ौरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उदय ओझा सॉल्वर गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में इस गिरोह की संलिप्तता बिहार पुलिस में ही नहीं बल्कि सीटेट, एसटीईटी, सीटेट, आइओसीएल और जेईई परीक्षाओं में भी फर्जीवाड़ा कराने में मिली है। एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि उदय ओझा गिरोह के तीन सदस्यों को शनिवार की रात में गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से ब्लुटूथ डिवाइस, सात मोबाइल, ईयर पीस, लैपटाप, 24 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक, दो बैंक पासबुक, अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपित मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव निवासी राजेश सिंह के पुत्र रविकेश कुमार सिंह, नगरा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी अशोक मिश्रा के दो पुत्र रणधीर कुमार मिश्रा, व रजनीश कुमार मिश्रा हैं। औरंगाबाद से छह युवक पकड़े गए औरंगाबाद में नगर थाना पुलिस ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के पास से संदिग्ध अवस्था में छह युवकों को पकड़ा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।