- होम >>
Bihar Police Bharti 2024: आ गई बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख, 21 हजार 391 पदों पर होगी नियुक्ति
- न्यूज़
- Friday | 5th July, 2024
इस वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी सूत्रों की मानें तो परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को नए सिरे से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
इससे संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही पर्षद अपनी वेबसाइट https://www.csbc.bih.nic.in/ पर अपलोड करेगा। ढाई घंटा पहले से मिलेगा प्रवेश जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र के अनुसार, सभी तिथियों को लिखित परीक्षा एकल पाली में दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक होगी।
केंद्रों पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है।
इस बार निर्धारित तिथि से ढाई घंटा पहले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सूत्रों की मानें तो परीक्षा अवधि के एक घंटा पहले तक ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी और सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर बरते जाने वाले एहतियात की जानकारी प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी। ये भी पढ़ें- Bihar Land Passbook: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब बैंक की तरह जमीन की भी मिलेगी पासबुक ये भी पढ़ें- Hemant Soren: हेमंत ने चंपई सोरेन का इस्तीफा लेकर..., ये क्या बोल गए जीतन राम मांझी के बेटे ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।