- होम >>
Bihar Politics : अचानक क्यों खफा हो गए नीतीश कुमार के ये खास मंत्री? आनन-फानन में बुलाई बैठक; फिर दे डाली चेतावनी
- न्यूज़
- Thursday | 13th June, 2024
बैंक भी अपने स्तर से आवेदन भरने में किसानों की मदद करें- मंगल पांडेय उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आवेदक किसान को आवेदन करने में कोई कठिनाई नहीं हो।
इसके साथ ही, बैंक भी अपने स्तर से आवेदन भरने में किसानों की मदद करें। उन्होंने कहा कि सभी बैंक अधिक-से-अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराएं।
केसीसी देने के बाद किसानों से लगातार संपर्क स्थापित कर उन्हें राशि ससमय वापस करने के लिए प्रोत्साहित भी करें, ताकि किसानों को कृषि ऋण पर ब्याज अनुदान का लाभ प्राप्त हो सके। बैंकों को किसानों के हित में कार्य करना पड़ेगा- मंगल पांडेय Bihar News उन्होंने कहा कि किसान जानकारी के अभाव में समय पर राशि वापस नहीं कर पाते हैं, जिससे वे ब्याज पर अनुदान के लाभ से वंचित हो जाते हैं।
बैंकों को किसानों के हित में कार्य करना पड़ेगा एवं इसका परिणाम सामने आना चाहिए। दूसरे राज्यों के किसानों को बैंकों से काफी लाभ मिलता है।
इसकी तुलना में बिहार के किसानों को बैंकों से समुचित लाभ नहीं मिल पाता है।
इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। इस दौरान कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने बैंकों को नए केसीसी लाभार्थी किसानों की सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
बैठक में नाबार्ड के उप महाप्रबंधक प्रकाश कुमार मिश्रा, आरबीआई, बिहार राज्य सहकारिता बैंक लिमिटेड, विभिन्न वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: दामाद, बेटा या बहू... धर्मसंकट में मांझी, खुद चले गए दिल्ली अब यहां छिड़ सकती है महाभारत Pappu Yadav : रंगदारी केस में बेल मिलने के बाद पप्पू का छलका दर्द, भावुक होकर बोले- आज तक इतना मेंटल टॉर्चर... ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।