Bihar Politics : आखिरी चरण के 50 कैंडिडेट करोड़पति, पवन सिंह के पास कितनी संपत्ति? रविशंकर भरते हैं सबसे ज्यादा टैक्स

बिहार इलेक्शन वाच के स्टेट कोर्डिनेटर राजीव कुमार ने बताया कि सातवें चरण में चुनाव लड़ रहे कुल 134 प्रत्याशियों में 50 करोड़पति हैं।

वहीं, उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.50 करोड़ रुपये हैं।

30 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले हैं।

26 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 10 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले को घोषित किया है।

यानी शपथ पत्र में उन्होंने इस आशय की जानकारी दी है।

इस चरण में कुल 42 निर्दलीय उम्मीदवारों में 16 करोड़पति हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के आठ में सात प्रत्याशी करोड़पति हैं।

भाजपा के पांच, राजद के तीन, कांग्रेस के दो, एआइएमआइएम के दो व जदयू के दो प्रत्याशी करोड़पति हैं। रविशंकर प्रसाद हैं सबसे धनवान Bihar News रिपोर्ट के अनुसार सातवें चरण के प्रत्याशियों में सबसे धनवान पटना साहिब के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।