Bihar Politics : चुनाव के बीच कांग्रेस ने नीतीश को दे दी चोट, 8 सहयोगियों के साथ JDU के कद्दावर नेता ने मारी पलटी

इन नेताओं ने छोड़ा साथ पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी उन सभी को कांग्रेस से जोड़ने के हेतु रहे।

मिलन समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा व लालबाबू लाल, मीडिया विभाग के प्रभारी राजेश राठौड़ व प्रदेश प्रवक्ता ज्ञान रंजन आदि उपस्थित रहे। पाला बदलने वालों में निशांत के अलावा जितेंद्र यादव, चंदन कुमार सिंह, सूर्यकांत सिंह पटेल, प्रकाश कुमार, निखिल रंजन, अभिनव पटेल, अभय प्रताप यादव व सूरज कुमार यादव शामिल हैं। कुर्था में जदयू का चुनावी कार्यालय खुला अरवल के कुर्था स्थित एक उत्सव हॉल में रविवार को जदयू का चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन पार्टी के बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश व राज्य के विकास के लिए एनडीए प्रत्याशी को जीताएं। नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में राज्य के हर तबके के लोगों काे मान सम्मान मिला है और सूबे में न्याय के साथ विकास हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पूरी तन्मयता के साथ काम करने की अपील की।

मौके पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार मनीष वर्मा, संतोष कुशवाहा , प्रभारी अरुण कुमार, पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bihar Weather : पांच जिलों में वोटिंग के समय नहीं पड़ेगी गर्मी, बारिश के आसार; पढ़ें बिहार भर के मौसम का ताजा अपडेट हवस के दरिंदे चाचा ने रिश्ते को किया तार-तार, नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म; गांववालों ने दी ऐसी सजा कि... ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।