Bihar Politics: जनसुराज ने RJD के साथ कर दिया खेला, लालू की पार्टी में मची खलबली; फोन कॉल से हुआ खुलासा

अर्से से राजद में सक्रिय नेताओं-कार्यकर्ताओं को जब जसुपा से फोन पर आफर मिलने लगा तब नेतृत्व को इसकी भनक लगी।

कई नेताओं ने तो स्वयं प्रदेश नेतृत्व को इससे अवगत कराया।

उनमें राजधानी पटना के साथ गया, आरा, भागलपुर, कटिहार आदि के नेता हैं।प्रतिबद्ध नेताओं-कार्यकर्ताओं को लेकर नेतृत्व को कोई विशेष चिंता नहीं, लेकिन सक्रिय भूमिका में कुछ भ्रमणशील प्रवृत्ति के भी लोग हैं, जिन पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं किया जा सकता।

ऐसे में चुनाव के बीच सांगठनिक गोपनीयता बनाए रखने की कठिन चुनौती होगी। राजद के लिए विधानसभा का अगला चुनाव एक अनमोल अवसर है।

उसी से भविष्य तय होना है।

ऐसे में कोई भी चूक भारी पड़ेगी।

अब जबकि एक चूक हो गई है तो नेतृत्व का प्रयास ऐसी किसी भी पुनरावृत्ति से बचने की है।ये भी पढ़ेंVIDEO : CM नीतीश ने अचानक इस दिग्गज नेता का छू लिया पैर, संभालने पहुंचे विजय कुमार चौधरी; पढ़ें पूरा मामला Bhagalpur News: घर से फरार लड़का-लड़की ने बताई मजबूरी, फिर गांव वालों का भी पिघल गया दिल; करा दी दोनों की शादी ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।