- होम >>
Bihar Politics: नीतीश कुमार ने खेला बड़ा दांव! बिहार MLC उप चुनाव में इस नेता को देंगे टिकट, पहले रह चुके हैं मंत्री
- न्यूज़
- Monday | 24th June, 2024
लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ क्षेत्रों में कुशवाहा वोटरों के बीच एनडीए की कमजोर हुई पकड़ को मजबूत करने के लिए तय यह हो रहा है कि रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजा जाए।
परिषद की रिक्त सीट जदयू को मिलेगी और भगवान सिंह कुशवाहा उम्मीदवार होंगे। दो राज्यसभा सीटें हो रही खाली राज्यसभा सदस्य डा. मीसा भारती और डा. विवेक ठाकुर के लोकसभा में जाने के कारण राज्यसभा की दो सीटें रिक्त हो रही हैं।
जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा भोजपुर जिले के जगदीशपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ते रहे हैं।
वर्ष 1990 में वे आइपीएफ टिकट पर चुनाव जीते थे।
2000 में समता पार्टी और 2005 में वह जदयू टिकट पर विधायक बने।
2005-10 के बीच ने नीतीश सरकार में मंत्री भी रहे। 12 जुलाई को होगी वोटिंग बिहार विधान परिषद के सदस्य रामबली सिंह अयोग्य घोषित किए जाने के बाद रिक्त पद पर उप चुनाव कराने की अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी।
विधानसभा सदस्यों (विधायकों ) द्वारा इस रिक्त पद के लिए मतदान किया जाएगा। मतदान की तिथि 12 जुलाई निर्धारित की गई है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।