Bihar Politics: `नीतीश सरकार में गरीबों पर माफिया के हमले बढ़े`, माले ने NDA को घेरा; भाकपा 22 जुलाई से करेगी आंदोलन

न्यायालय व प्रशासनिक मिलीभगत के जरिए भूमि माफिया लगातार दलित-गरीबों को बेदखल करके जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन समस्याओं से अपनी नजरें फेर ली हैं। 22 से 27 जुलाई तक चलेगा आंदोलन  पटना।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन द्वारा श्रमिकों की समस्याओं को लेकर 22 से 27 जुलाई तक आंदोलन किया जाएगा।

इसके तहत मजदूरों को संगठित कर सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम होगा। सोमवार को भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने यूनियन की राज्य परिषद की बैठक में इसकी घोषणा की।

बैठक में बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के महासचिव जानकी पासवान ने रिपोर्ट पेश किया।

उन्होंने कहा कि खेत मजदूरों पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। महंगाई आसमान छूने लगी है।

जिसका असर गरीबों की जिंदगी पर पड़ रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।