- होम >>
Bihar Politics: पहले लालू यादव से मुलाकात, फिर बीमा भारती ने दे दिया बड़ा बयान; सियासी अटकलें तेज
- न्यूज़
- Tuesday | 18th June, 2024
बीमा भारती के पति भी लड़ सकते हैं चुनाव उन्होंने कहा कि रुपौली सीट पर वे या उनके पति अवधेश मंडल चुनाव लड़ सकते हैं।
उन्होंने पूर्णिया संसदीय सीट पर हार को लेकर कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अंतर होता है।
कई विधानसभा सीटों को मिलाकर लोकसभा की सीट बनती है, लेकिन रुपौली विधानसभा सीट उनकी पारंपरिक सीट है जिस पर पहला दावा उनका बनता है। बता दें कि रुपौली विधायक पद से बीमा भारती ने इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ा था।
जहां उन्हें निर्दलीय पप्पू यादव ने पराजित किया था।
अब बीमा भारती एक बार फिर रुपौली सीट पर अपनी दावेदारी रख रही हैं। मुझे कोई नहीं डरा सकता व्यापारी हत्याकांड में पुत्र और पति का नाम आने और पूर्णिया की पुलिस टीम की उनके पटना स्थित आवास पर पहुंचने को लेकर बीमा ने कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है, लेकिन वे जब तक जीवित हैं लड़ती रहेंगी।
कोई भी ताकत मुझे डरा नहीं सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे और पति को व्यापारी हत्या मामले में फंसाया जा रहा है।
जदयू छोड़ने के बाद सरकार प्रतिशोधपूर्ण कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ें- Rupauli By-Election 2024: नीतीश के भरोसेमंद कलाधर मंडल ने दाखिल किया नामांकन, अब बीमा भारती पर टिकी निगाहें ये भी पढ़ें- Bihar Politics: फंस गए नीतीश कुमार के नए नवेले सांसद, अगर 10 दिनों के अंदर माफी नहीं मांगी तो... ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।