Bihar Politics: फंस गए नीतीश कुमार के नए नवेले सांसद, अगर 10 दिनों के अंदर माफी नहीं मांगी तो...

चंद्रिका कई सांसदों को भेज चुके हैं नोटिस उल्लेखनीय है कि चंद्रिका इससे पहले भी आपत्तिजनक बयान देने वाले कई सांसदों और मंत्रियों को कानूनी नोटिस भेज चुके हैं।

कुछ मामलों में तो उन्होंने मुकदमा भी किया। अभी हाल ही में द्रविड़ मुनेत्र कडगम (डीएमके) के दयानिधि मारन द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भी उन्होंने नोटिस भेजा था। देवेश ठाकुर ने क्या था? हालांकि, बाद में मारन ने सार्वजनिक रूप से क्षमायाचना कर ली थी।

इस कड़ी में देवेश का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने कहा है कि वे समाज के स्तर पर मुसलमानों और यादवों की सहायता तो करेंगे, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर उनका कोई काम नहीं करेंगे। चुनाव में कथित तौर पर इन दोनों वर्गों का समर्थन नहीं मिलने से देवेश क्षुब्ध बताए जा रहे।

बहरहाल, चंद्रिका ने पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शिशिर कुमार कौंडिल्य के माध्यम से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। चंद्रिका का कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस प्रकार की टिप्पणी बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

देवेश के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए और उनकी संसद सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार विधानसभा में बदल गया सीटों का नंबर गेम, क्या खतरे में है नीतीश सरकार? ये भी पढ़ें- Nitish Kumar News: राजनीति में आएंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत? कैबिनेट मंत्री ने बता दी अंदर की बात ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।