- होम >>
Bihar Politics: `बिहार में रावण राज का प्रतीक हैं लालू यादव`, सम्राट चौधरी ने की नीतीश की तारीफ; RJD पर किए तीखे वार
- न्यूज़
- Sunday | 15th September, 2024
मिथिला विकास प्राधिकरण बनाने की मांग जायज : माले भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य और मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा ने रविवार को कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार में मिथिला लेबर सप्लाई जोन बन गया है।
इस इलाके के सारे उद्योग-धंधे बंद हो गए।
बाढ़-सुखाड़ की मार झेलने को जनता अभिशप्त है।
ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मिथिला विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव लाना स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि माले इस दिशा में लगातार आवाज उठाती रही है।
मिथिला विकास प्राधिकरण बनाने की मांग जायज है।
उन्होंने कहा कि कोसी-मेची नदी जोड़ परियोजना से मिथिला, कोसी, पूर्णिया को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। भाकपा-माले नेता ने कहा कि कृषि आधारित उद्योग, बाढ़-सुखाड़ का स्थायी निदान, तालाबों का जीर्णोद्धार, वेट लैंड एरिया का डेवलपमेंट, दलितों-गरीबों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण आदि सवालों को लागू करके ही मिथिला का विकास हो सकता है। यह भी पढ़ें: Giriraj Singh: हमें पूर्वजों की गलतियां याद आती हैं, वक्फ बोर्ड पर देश में सियासी भूचाल; भड़के गिरिराज ने कही ये बात ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।