- होम >>
Bihar Politics: बिहार विधानसभा में बदल गया सीटों का `नंबर गेम`, क्या खतरे में है नीतीश सरकार?
- न्यूज़
- Tuesday | 18th June, 2024
4 विधायकों का इस्तीफा मंजूर इन सबने विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया।
विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सबों का त्याग पत्र मंजूर भी कर लिया।
इमामगंज, तरारी, बेलागंज और रामगढ़ के अलावा रूपौली विधानसभा भी अभी रिक्त है।
रूपौली में उप चुनाव हो रहा है। बिहार विधानसभा का गणित, BJP सबसे बड़ी पार्टी पांच रिक्तियों के कारण 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या 238 रह गई है।
विधानसभा चुनाव से पहले तक 79 सदस्य संख्या के साथ राजद सबसे बड़ा दल था, लेकिन सुरेंद्र प्रसाद यादव और सुधाकर सिंह के सांसद चुने जाने से राजद की सदस्य संख्या 77 रह गई है। यह भाजपा के विधायकों की संख्या 78 से एक कम है।
रूपौली से जदयू विधायक रही बीमा भारती के त्याग पत्र के कारण जदयू के विधायकों की संख्या 44 रह गई है। ये भी पढ़ें- Nitish Kumar News: राजनीति में आएंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत? कैबिनेट मंत्री ने बता दी अंदर की बात ये भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: मंत्रालय को लेकर बार-बार बोल रहे जीतन राम मांझी, इस बार सीधा लिया PM Modi का नाम ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।