- होम >>
Bihar Politics: मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार पर कसा तंज तो बिफर गए भाजपा के राज्यसभा सांसद; दे डाली ऐसी नसीहत
- न्यूज़
- Friday | 10th May, 2024
राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पार्टी सांसद मनोज तिवारी के वीडियो की निंदा की है।
उन्होंने कहा कि वीडियो में मनोज तिवारी कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार की आलोचना कर रहे हैं।
कन्हैया कुमार का माखौल उड़ाने के क्रम में वे कहार शब्द का उपयोग इस ढंग से करते हैं, जिससे देश भर के और खासकर बिहार-झारखण्ड के चन्द्रवंशी आहत महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि चन्द्रवंशी समाज में उनके प्रति काफी गुस्सा है।
वे एक सांसद हैं और दूसरी बार संसद जाने के लिए मैदान में हैं, ऐसे में उन्हें शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए थी।
हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया और एक जाति विशेष का अपमान कर बैठे।
डॉ. भीम सिंह ने आगे कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में मैं पूरी तरह चन्द्रवंशी समाज के साथ हूं और मनोज तिवारी की निंदा करता हूं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।