Bihar Politics: मुकेश सहनी की पार्टी ने सम्राट चौधरी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया गलत सूचना फैलाने का आरोप

, पटना।

Bihar Politics News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विरुद्ध विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कंकड़बाग थाने में शिकायत की है।

सम्राट चौधरी पर लगाए गलत सूचना फैलाने का आरोप आरोप है कि सम्राट चौधरी ने फेसबुक पर अशोक कुमार चौहान के साथ तस्वीर लगा कर कहा कि वीआइपी के प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई, जो कि गलत और भ्रामक है।

देव ज्योति का कहना है कि अशोक कुमार चौहान पूर्व या वर्तमान में कभी भी वीआइपी के प्रदेश अध्यक्ष नहीं रहे।

वास्तविक में बाल गोविंद बिंद लंबे समय से वीआइपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। थानेदार का भी आया बयान कंकड़बाग थानेदार नीरज ठाकुर ने बताया कि सनहा कर मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 48 घंटे बाद भी प्राथमिकी नहीं करना पुलिस-प्रशासन की एकतरफा नीति को दर्शाता है।

गौर हो कि इससे पहले भाजपा नेता ने वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी के विरुद्ध कोतवाली थाने में सम्राट चौधरी को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित करने के आरोप में शिकायत की थी। ये भी पढ़ें Rohini Acharya: चलिए न चाचा-भतीजी घूमते हैं..., रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी से जोड़ लिया रिश्ता; रख दी बड़ी मांग Bihar Politics: अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।