- होम >>
Bihar Politics: `रंगदारी और अपहरण RJD के 2 जॉब सेक्टर`, तेजस्वी यादव के दावों पर नीतीश के प्रवक्ता का तीखा कटाक्ष
- न्यूज़
- Friday | 10th May, 2024
राज्य ब्यूरो, पटना।
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि तेजस्वी यादव के जॉब सेक्टर में रंगदारी और अपहरण उद्योग है।
उन्होंने कहा है कि गरीबों से उनकी जमीन लिखवाकर नौकरी देने के लिए प्रसिद्ध लालू परिवार के युवराज का जॉब शो कैसा होगा, यह बिहार की जनता जानती है।
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को पता है कि इनके जॉब शो में लोगों की पढाई-लिखाई के सर्टिफिकेट नहीं बल्कि, जमीन के कागजात देखे जाएंगे, इसमें युवाओं की योग्यता नहीं, बल्कि जमीन की कीमत देखी देखी जाएगी। राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव के जॉब शो में कुल मिलाकर परीक्षाओं की जगह नौकरियों की बोली लगायी जाएगी, जिसे बिहार की जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि राजद का इतिहास गवाह है, इनके राज में युवा नहीं बल्कि अपराधी फले-फूले हैं।
अपने कुशासन से इन्होने रंगदारी और अपहरण को उद्योग जैसा बना दिया था। नौकरी के बदले ली गई जमीन कब वापस करेंगे तेजस्वी: कुशवाहा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से पूछा है कि रेलवे की नौकरियों के बदले गरीबों की ली गई जमीन वे कब वापस करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में तेजस्वी युवाओं को सरकारी नौकरी का आश्वासन दे रहे हैं।
युवा उन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।
अगर सच में उन्हें युवाओं की चिंता है तो नौकरी के बदले ली गई जमीन तुरंत वापस करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू परिवार का राजनीतिक इतिहास भ्रष्टाचार से शुरू होकर भ्रष्टाचार पर ही खत्म होता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।