- होम >>
Bihar Politics: `...राहुल गांधी भी शर्मा जाएं`, तेजस्वी को लेकर जदयू के दिग्गज नेताओं ने कह दी चुभने वाली बात
- न्यूज़
- Sunday | 16th June, 2024
ललन सिंंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को यह समझना चाहिए कि इंटरनेट के जमाने में झूठ छिपता नहीं है।
कोई भी पुरानी खबर को सर्च करके देख सकता है। नीतीश कुमार ने 2020 में ही 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने की घोषणा की थी।
चुनाव बाद सरकार बनते ही इसकी प्रक्रिया आरंभ हो गयी थी।
तेजस्वी जिस समय सरकार में आए उस समय उन्हें इसके बारे में कुछ पता ही नहीं था। उमेश कुशवाहा ने भी राजद को घेरा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा कि 17 महीनों का झूठ फैलाकर राजद राजनीतिक ऑक्सीजन हासिल करना चाहता है।
जागरूक जनता ने लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के 17 महीनों के कामकाज को लेकर फैलाए जा रहे झूठ को पूरी तरह से खारिज कर दिया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि करारी पराजय के बाद भी तेजस्वी यादव झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे।
ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ता के लिए उन्होंने राजनीतिक लोकलाज को भी ताक पर रख दिया है।
अपने माता-पिता के कार्यकाल की चर्चा का नैतिक साहस तेजस्वी यादव के पास नहीं है। नीतीश कुमार की उपलब्धियों का झूठा श्रेय लेकर वह अपनी राजनीतिक दुकान चलाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।