Bihar Politics: `लालू यादव आदतन भ्रष्टाचारी...`, RJD सुप्रीमो पर मंगल पांडेय का तीखा हमला; याद दिलाया नब्बे का दशक

जमीन सर्वे पर गलतबयानी कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष : उमेश जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि लोगों में भ्रम फैलाने की नीयत से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जमीन सर्वे पर गलतबयानी कर रहे। विपक्ष के ऐसे बयान बहादुर नेताओं से प्रदेश की जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था से संबंधित ज्यादातर घटनाएं भूमि विवाद में होती है।

इसे सुलझाने की दिशा में नीतीश कुमार की सरकार प्रयासरत रही है। आंकड़े साफ-साफ बताते हैं कि पहले 60 फीसद से अधिक हत्याएं भूमि विवाद में होती थी जो अब घटकर 49 फीसद हो गयी है।

यह राज्य सरकार के प्रभावी प्रयास का नतीजा है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए राज्य सरकार ने जमीन सर्वे कराने का निर्णय लिया है।

यह जनता के हित में लिया गया कदम है।

इससे जमीनी विवाद कम हाेंगे।

न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या में कमी आएगी। भूमि संबंधी प्रमाणिक आंकड़े रहने से सरकार को कृषि, सिंचाई व विकास से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वन मे मदद मिलेगी। श्याम रजक जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बने पूर्व मंत्री श्याम रजक को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।