- होम >>
Bihar Politics: `लालू-राबड़ी शासनकाल में अपराधी कानून को...`, मंत्री मंगल पांडेय का तेजस्वी यादव पर पलटवार
- न्यूज़
- Monday | 14th October, 2024
16 से 31 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सक्रिय सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत 16 अक्टूबर से की जाएगी।
सक्रिय सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता आरा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और वंदे मातरम के साथ हुआ।
कार्यशाला मे बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष सह शाहाबाद क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थ शंभु ने सक्रिय सदस्य बनने और उस अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा।
सक्रिय सदस्य, पार्टी के वैसे कार्यकर्ता बनेंगे, जिसने 50 प्राथमिक सदस्य बनाएं हैं।
उन्होंने भोजपुर जिले में अभी तक करीब एक लाख प्राथमिक सदस्य बनने पर जिला के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और साथ ही कहा कि 15,16,17 अक्टूबर को आरा जिला में सघन प्राथमिक सदस्यता अभियान चला कर सक्रिय सदस्य बनने के पात्र को अधिक से अधिक प्राप्त करना है। ये भी पढ़ें- Bihar Politics: IAS से लेकर IFS तक... विधानसभा चुनाव से पहले नौकरशाहों पर चढ़ा खादी का रंग; लिस्ट में ये दिग्गज भी शामिल ये भी पढ़ें- Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र में NDA शासन में लगातार..., बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सामने आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।