- होम >>
Bihar Private Schools: प्राइवेट स्कूलों की बढ़ने वाली है टेंशन! ऐसे विद्यालयों पर ताला लगा सकता है शिक्षा विभाग
- न्यूज़
- Friday | 31st May, 2024
प्रतिदिन दिन होगा निरीक्षण जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूलों की तरह अब निजी स्कूलों का भी प्रतिदिन निरीक्षण किया जाएगा।
निरीक्षण कर्मियों को एक दिन में कम से कम 10 स्कूलों का निरीक्षण कर उसका रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को सौंपना है। निरीक्षण कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने जाएं तो अपने क्षेत्र में स्थित निजी स्कूलों की जांच भी करते आएंगे और उसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट कार्यालय को देंगे। जिले में करीब चार हजार कक्षा एक से आठ तक के निजी स्कूल चल रहे हैं।
इनमें से मात्र 856 निजी स्कूल पंजीकृत है। उच्च माध्यमिक स्तर के निजी स्कूल तो यू-डायस और ई-संबंधन पोर्टल पर पंजीयन कर लेते हैं, लेकिन छोटे स्कूल बिना पंजीयन के ही स्कूल संचालित करते हैं। वाहन और कमरे की भी होगी जांच निजी स्कूलों में निरीक्षण के दौरान किन-किन मानकों की जांच करना है, इसका फॉर्मेट जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से तैयार कर लिया गया है।
फॉर्मेट में कुल 15 कालम दिए गए हैं।
जिसे भर कर उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन निरीक्षण कर्मियों को सौंपनी होगी। फॉर्मेट में स्कूल में आरटीई के तहत नामांकन लेने वाले बच्चों की जानकारी, यू-डायस कोड, ई-संबंधन पोर्टल पर पंजीयन, कुल शिक्षक और कर्मी की संख्या, स्कूल की ओर से संचालित की जाने वाली वाहनों का पंजीयन, वाहन के मानक, वाहन चालक की संख्या, स्कूल परिसर का क्षेत्र ,अग्नि सुरक्षा, पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था आदि निरीक्षण कर्मियों को देना होगा। यह भी पढ़ें: KK Pathak ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला नीतीश सरकार को सौंपा आवेदन; पढ़ें डिपार्टमेंट के अंदर की खबर Bihar News: विश्वविद्यालयों के शिक्षक व कर्मियों के लिए बड़ी खबर अब सीधे शिक्षा विभाग करेगा वेतन का भुगतान ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।