- होम >>
Bihar RTE Admission: नजदीक आई निजी स्कूलों में आरटीई के तहत आवेदन की तारीख, गया से सबसे ज्यादा एप्लीकेशन आए
- न्यूज़
- Sunday | 23rd June, 2024
आवेदनों की जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय स्तर पर की जा रही है।
पटना जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विभाग से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभकारी और कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन अनिवार्य है। नामांकन के बाद निजी स्कूल के संचालक इन बच्चों के साथ भेद-भाव नहीं करेंगे।
विभाग की ओर से स्कूलों की जांच समय-समय पर की जाएगी। ये कर सकते हैं आवेदन अलाभकारी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समूह के बच्चे के माता-पिता का वार्षिक आय एक लाख होना चाहिए।
इसी तरह कमजोर वर्ग में सभी जातियां व समुदाय के बच्चे जिनके माता-पिता का वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम हो। कक्षा में एक में नामांकन के लिए बच्चे का एक अप्रैल 2024 तक, छह वर्ष की आयु होना अनिवार्य है।
आनलाइन आवेदन के समय पांच स्कूलों चयन करना होगा। नामांकन में उन बच्चों की सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी, जिनका घर से स्कूल की दूरी एक किलोमीटर है।
एक से तीन किलोमीटर वाले को दूसरी और तीन से छह किलोमीटर वाले बच्चों तीसरी प्राथमिकता दी जाएगी। ये तीन जिले सबसे आगे जिला - प्राप्त आवेदन गया - 3,613 जहानाबाद- 1,958 पटना - 1,071 पांच सौ अधिक वाले जिले बेगूसराय- 8,81 समस्तीपुर- 696 मुजफ्फरपुर - 570 जमुई - 513 दरभंगा - 503 इन जिलों को करनी होगी मशक्कत नालंदा-468 नवादा-473 बांका -452 मुंगेर-412 भोजपुर-400 मधुबनी-368 रोहतास-344 बक्सर -301 कैमूर-300 औरंगाबाद -232 गोपालगंज-204 खगड़िया-184 लखीसराय-167 मधेपुरा-144 सहरसा-140 अररिया - 138 पूर्णिया-136 भागलपुर - 131 अरवल - 123 कटिहार-108 सौ से कम वाले जिले किशनगंज-76 पूर्वी चंपारण -68 पश्चिम चंपारण -59 यह भी पढ़ें - NEET 2024 Paper Leak: EOU जल्द CBI के हवाले करेगी केस रिपोर्ट, कल धर्मेंद्र प्रधान अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक IAS S Siddharth ने शिक्षकों के लिए जारी किया नया निर्देश स्कूल का परफॉर्मेंस कम हुआ तो शिक्षा विभाग करेगा ये काम ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।