Bihar Sand Mining: चुनाव खत्म होते ही एक्शन में डिप्टी CM विजय सिन्हा, बालू माफिया को दी आखिरी चेतावनी

जहां कहीं भी नियमों में सुधार की जरूरत है... उन्होंने कहा कि विभाग को अवैध काम करने वाले तत्वों से मुक्त कर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से युक्त और रोजगार पैदा करने में सहायक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जहां कहीं भी नियमों में सुधार की जरूरत है, हम व्यापक समीक्षा कर विशेषज्ञों तथा हितधारकों से विमर्श कर नियमों को समयानुकूल और पारदर्शी बनाने भी में जुटे हैं। हमारे पास ग्लूकोनाइट के समृद्ध भंडार हैं... उन्होंने कहा कि अभी तक हमने खान एवं भूतत्व विभाग की क्षमता का पूरी तरह उपयोग नहीं किया है।

इस विभाग में बिहार के औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन की व्यापक क्षमता है।

हमारे पास ग्लूकोनाइट के समृद्ध भंडार हैं, जिससे पोटाश उर्वरक के उत्पादन को गति देकर न केवल उर्वरकों के मामले में दूसरे राज्य पर निर्भरता घटायी जा सकती है बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जा सकते हैं। उसी प्रकार राज्य में सेमीकंडक्टर तथा रक्षा उद्योग में उपयोगी खनिजों के भंडारों का भी पता चला है।

हमारा खनिज विकास निगम इस दिशा में लगातार प्रयास भी कर रहा है। ये भी पढ़ें- Modi Cabinet: ललन से लेकर चिराग और मांझी से लेकर गिरिराज... मंत्रालय देकर PM मोदी ने सेट किया 2025 का गेम ये भी पढ़ें- Bihar Politics: उधर मोदी ने ली प्रधानमंत्री की शपथ, इधर मुकेश सहनी ने दे दिया बड़ा बयान ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।