Bihar School News: सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ऑनलाइन होगी अटेंडेंस, छात्रों के लिए भी नया आदेश

इसके पहले शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिदिन वीडियो कांफ्रेंसिंग से शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संबंधी आंकड़ा लिया जा रहा था।

इस व्यवस्था को बंद करते हुए शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप के माध्यम से लेने का फैसला लिया गया है।

इस नई व्यवस्था के तहत पहले चरण में तत्काल सभी प्रधानाध्यापक और शिक्षक मोबाइल एप के माध्यम से प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करेंगे। दूसरे चरण में ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप से छात्र-छात्राओं की प्रतिदिन उपस्थिति ली जाएगी।

ऑनलाइन उपस्थिति के लिए प्रधानाध्यापक व शिक्षक को दो बटन दिखायी देंगे।

एक बटन स्कूल इन का और दूसरा स्कूल आउट का होगा। ऐसे दर्ज होगी उपस्थिति विद्यालय आते समय स्कूल इन और जाते समय स्कूल आउट का बटन क्लिक करेंगे।

स्कूल इन बटन को क्लिक करते ही मोबाइल का कैमरा सेल्फ मोड में खुल जाएगा।

उसके बाद कैप्चर बटन क्लिक किया जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।