- होम >>
Bihar Smart Meter Recharge: आने लगा माइनस बैलेंस, करें स्मार्ट प्री-पेड मीटर रिचार्ज
- न्यूज़
- Thursday | 16th May, 2024
, पटना।
आपके घर या व्यवसायिक प्रतिष्ठान में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) कंपनी का मीटर लगा है।
दो मई से 15 मई की शाम तक तकनीकी खराबी के कारण यह मीटर ऊर्जा खपत के आधार पर राशि नहीं काट पाया है।
तकनीकी खराबियां दूर होने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का माइनस बैलेंस हो गया है।
शुक्रवार तक सभी उपभोक्ताओं को ऊर्जा खपत के आधार पर बैलेंस अपटूडेट हो जाएगा।
बिजली कंपनी योजना बनाई है कि सोमवार को दिन के ग्यारह बजे से माइनस बैलेंस वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जाएगा। माइनस राशि वाले उपभोक्ता बिजली कनेक्शन कटने के पहले अपना स्मार्ट प्री-पेड मीटर रिचार्ज करा लें।
कनेक्शन कटने के बाद मीटर रिचार्ज कराने में परेशानियां उत्पन्न हो जाएगी। बता दें कि दो मई को तकनीकी खराबी आई थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।