- होम >>
Bihar Teacher: KK Pathak के छुट्टी पर जाते ही शिक्षकों के लिए आई गुड न्यूज! अब Snacks Break के लिए मिलेगा इतना टाइम
- न्यूज़
- Friday | 7th June, 2024
इसके मद्देनजर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य हेतु निर्धारित अवधि में परिवर्तन किये बगैर आवश्यकतानुसार किसी एक घंटी के पश्चात स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए, यदि आवश्यक हो, तो विद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के लिए 20 मिनट के अल्पाहार अवकाश के लिए अपने स्तर से निर्णय लें।
उल्लेखनीय है कि 10 जून से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूल सबेरे 6.30 से 12.10 बजे दिन तक चलेंगे। नीट में हुई धांधली, समिति गठित कर जांच हो : राजेश राठौड़ बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने शुक्रवार को बयान जारी कर नीट में धांधली का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि आनन-फानन में परीक्षा परिणाम जारी हुआ। एक ही परीक्षा केंद्र के आठ परीक्षार्थियों को 720 अंक आने से पता चलता है कि परीक्षा में धांधली सरकार संपोषित गिरोह ने कराई। कांग्रेस की मांग है कि समिति बनाकर इस मामले की निष्पक्ष जांच हो।
दोषी लोगों को जेल भेजने के साथ उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। नीट के प्रतिभागियों पर पहले से ही अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहता है।
ऐसे में परीक्षा और परिणाम की पारदर्शी व्यवस्था नहीं होने से नई पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। यह भी पढ़ें: Prashant Kishor: प्रशांत किशोर अब कभी नहीं करेंगे ये काम, लोकसभा रिजल्ट से हैरान PK ने कर दिया बड़ा एलान Bihar Teachers: सरकारी स्कूलों में अभी और बढ़ेगी सख्ती औचक निरीक्षण के लिए विभाग ने ले लिया ये बड़ा फैसला ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।