- होम >>
Bihar Teacher Leave: अब इन शिक्षकों को नहीं मिलेगी स्टडी लीव, अगर छुट्टी ली तो कटेगी सैलरी; आ गया ऑर्डर
- न्यूज़
- Friday | 25th October, 2024
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (Patliputra University) सत्र 2024-25 में एलएलबी तीन व पांच वर्षीय कोर्स, यूजी वोकेशनल तथा एमएड की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए स्पाट राउंड का आयोजन करेगा।
डीएसडब्लयू प्रो. एके नाग ने बताया कि स्पाट राउंड के तहत 26 से 29 अक्टूबर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।
पूर्व में जो विद्यार्थी स्पॉट राउंड में नामांकन से वंचित रह गए है, वह पुराने स्पाट राउंड के ऑफर लेटर के साथ नामांकन ले सकते हैं। अपने कागजात संबंधित महाविद्यालय में जाकर जमा करेंगे।
संबंधित कॉलेज नामांकन का वैलिडेशन भी तत्काल करेंगे, जिससे रिक्त सीटों की स्थिति विश्वविद्यालय को ज्ञात होती रहेगी।
प्रो. नाग ने कहा कि महाविद्यालय छात्रों की योग्यता की जांच अपने स्तर पर करेंगे।
किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर संबंधित महाविद्यालय जिम्मेवार होगा।ये भी पढ़ें- Diwali 2024: दीवाली से पहले नीतीश सरकार ने दी एक और खुशखबरी, करीब 40000 पदों पर निकलेगी वैकेंसी ये भी पढ़ें- Bihar Teacher: सॉफ्टवेयर से होगा सक्षमता पास शिक्षकों का ट्रांसफर, BPSC टीचर्स के लिए भी आया अपडेट ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।