- होम >>
Bihar Teacher News: आज से सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसलिंग, थंब इंप्रेशन से होगी पहचान
- न्यूज़
- Thursday | 1st August, 2024
आधार सत्यापन के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो आधार मशीन होंगे।
अभ्यर्थी आधार सत्यापन एवं फोटो मिलान के बाद आवंटित काउंटर पर मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए उपस्थित होंगे।
आधार एवं थंब इंप्रेशन दोनों में से किसी एक के मैच नहीं होने की स्थिति में संबंधित शिक्षक की काउंसलिंग संभव नहीं होगा।
सत्यापन के दौरान अभ्यर्थी द्वारा अपलोड किए गए प्रमाण पत्र, अभिलेख, दस्तावेज का मिलान शिक्षक द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रमाण पत्र, अभिलेख, दस्तावेज से होगा। काउंसलिंग का समय पूर्वाह्न नौ बजे से शाम पांच बजे तक काउंसलिंग होगी।
पहला स्लाट पूर्वाह्न नौ से 10.30 बजे तक, दूसरा स्लाट 10.30 बजे से 12 बजे तक, तीसरा स्लाट 12 से 1.30 बजे तक, चौथा स्लाट 1.30 बजे से तीन बजे तक एवं पांचवां स्लाट तीन बजे से 4.30 बजे अपराहन तक होगा। इन दस्तावेजों का होगा सत्यापन-मूल जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षित कोटि के लिए)-मूल दिव्यांगता प्रमाण पत्र-मूल आधार कार्ड-नियोजन पत्र-इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र-डीएलएड या बीएड प्रमाण पत्र-दक्षता, बीटीईटी, सीटीईटी व एसटीईटी प्रमाण पत्र। इन दस्तावेजों की छायाप्रति भी लाना अनिवार्य सक्षमता परीक्षा का मूल प्रवेश पत्र पासपोर्ट साइज फोटो (तीन) ये भी पढ़ें- Bihar Teacher News: सिवान के 1160 शिक्षकों पर हो सकता है बड़ा एक्शन, शिक्षा विभाग ने 24 घंटे में मांगा जवाब ये भी पढ़ें- Bihar Teacher Transfer: पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों का भी होगा अंतरजिला ट्रांसफर, शिक्षा विभाग ने जताई सहमति ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।