Bihar Teacher Posting: टीचरों की पोस्टिंग को लेकर सामने आई नई जानकारी, शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला

विद्यालयों के निरीक्षण में यह बात भी सामने आई है कि विद्यालयों में कहीं छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की संख्या ज्यादा है तो कहीं कम।

खासकर नगर निकाय क्षेत्र के विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की ज्यादा संख्या का पता चला है। कहीं पर 55-56 छात्र पर एक शिक्षकबता दें कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात 30:1 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 35:1 होना चाहिए।

इसके विरुद्ध राज्य के विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात का अभी तक वास्तविक आकलन नहीं हो पाया है। सरकारी विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात में अभी कई विसंगतियां हैं।

कहीं पर 55-56 छात्र पर एक शिक्षक हैं तो कहीं पर 38-40 छात्र पर एक शिक्षक पदस्थापित हैं।

इन्हीं विसंगतियों को दूर करने हेतु शिक्षा विभाग तेजी से काम कर रहा है। स्वयं जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए कल तक स्वीकार होगा आवेदन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स आफ एक्टिव लर्निंग फार यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जुलाई, 2024 सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि में विस्तार किया है।

अब चार नवंबर तक आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

वेबसाइट (exam.nta.ac.in/swayam) पर विस्तृत जानकारी अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने आवेदन के विवरणों में सुधार कर सकते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।