- होम >>
Bihar Teachers: शिक्षा विभाग का प्रभार लेते ही एक्शन में ACS एस. सिद्धार्थ, खटाखट ले लिए ये बड़े फैसले
- न्यूज़
- Friday | 7th June, 2024
इस संबंध में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ की ओर से सभी जिलों को निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण नहीं लेने वाले शिक्षकों का इंक्रीमेंट बंद होगा शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए सेवाकालीन प्रशिक्षण अनिवार्य किया है।
प्रशिक्षण नहीं लेने वाल शिक्षकों को इंक्रीमेंट नहीं मिलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों का आंतरिक मूल्यांकन भी होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आगाह किया गया है कि शिक्षकों को वेतन या सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने की शिकायत शिक्षा विभाग में नहीं पहुंचनी चाहिए। यह भी हिदायत दी गई है कि छात्रों के टीसी पर काउंटर सिग्नेचर के लिए पैसे लेने की शिकायत बिल्कुल नहीं आनी चाहिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी क्षेत्र में घूमेंगे।
अगर बच्चे कहीं खेलते पाये जाएंगे, तो उनसे यह पूछेंगे कि वे किस स्कूल के हैं।
अगर बच्चे अनामांकित होंगे, तो उनका दाखिला कराएंगे। शिक्षकों की आवश्यकता का आकलन होगा।
आवश्यकता के अनुसार अब शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात भी तय होगा। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचेंगी जीविका दीदियां शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच जीविका दीदियां करेंगी। दीदियां यह भी देखेंगी कि तय मात्रा के मुताबिक बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसे जा रहे हैं या नहीं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।