- होम >>
Bihar Weather : आज वोटिंग वाले क्षेत्रों में मौसम देगा साथ, इन जिलों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट; ये है ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Saturday | 25th May, 2024
दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा।
पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
वैशाली, शिवहर, महाराजगंज 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की संभावना है।
राजधानी में उमस भरी गर्मी Bihar News राजधानी समेत प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवा के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है।
बादलों की आवाजाही बने होने के साथ आर्द्रता में वृद्धि होने से दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को राजधानी समेत प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। उत्तर-मध्य भाग के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर व उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया एवं कटिहार के एक या दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।
प्रदेश में तेज हवा के प्रवाह के साथ गरज-तड़क को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।